Diligent vs Hardworking: दो शब्दों में बड़ा अंतर

दोनों शब्द Diligent और Hardworking, मेहनत को दर्शाते हैं, लेकिन इनमे ज़रा अंतर है। Hardworking का मतलब है ज़्यादा काम करना, ज़्यादा समय तक काम करना। वहीँ Diligent का मतलब है, ध्यान से और लगन से काम करना। Hardworking व्यक्ति ज़्यादा काम कर सकता है, लेकिन ज़रूरी नहीं की वो काम सही और ध्यान से करे। लेकिन Diligent व्यक्ति काम को पूरा ध्यान और लगन से करता है, चाहे काम ज़्यादा हो या कम।

उदाहरण:

  • Hardworking: She is a hardworking student. वह एक मेहनती छात्रा है। She works very hard, often staying up late to finish her assignments. वह बहुत मेहनत करती है, अक्सर अपने काम को पूरा करने के लिए देर रात तक जागती रहती है।

  • Diligent: He is a diligent worker. वह एक लगनशील कर्मचारी है। He is diligent in his studies and always gets good grades. वह अपनी पढ़ाई में लगनशील है और हमेशा अच्छे ग्रेड प्राप्त करता है।

देखिये, hardworking व्यक्ति ज़्यादा काम कर सकता है, लेकिन ज़रूरी नहीं की वो काम सही हो। लेकिन diligent व्यक्ति कम काम करे या ज़्यादा, वो उसे पूरा ध्यान देकर करेगा।

एक और उदाहरण:

  • Hardworking but not diligent: राम हर रोज़ 12 घंटे पढ़ता है, लेकिन उसकी समझ कमज़ोर है, इसलिए उसे अच्छे नम्बर नहीं मिलते। Ram studies for 12 hours every day, but his understanding is weak, so he doesn't get good marks.

  • Diligent and hardworking: सीता हर रोज़ 6 घंटे पढ़ती है, लेकिन वह समझ के साथ पढ़ती है, इसलिए उसे अच्छे नम्बर मिलते हैं। Sita studies for 6 hours every day, but she studies with understanding, so she gets good marks.

आप समझ गए होंगे की दोनों शब्दों में क्या अंतर है। Happy learning!

Learn English with Images

With over 120,000 photos and illustrations